भरत तिवारी के घर पहुंचे सुधीर सिंह परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

आरा चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में बिहार के आरा स्थित भरत तिवारी के आवास पर सुधीर सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुलाकात के दौरान सुधीर सिंह ने भरत तिवारी की मां को ढांढस बंधाया और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। परिवार के सदस्यों और मौजूद समर्थकों की आंखें नम हो गईं। सुधीर सिंह ने परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

सुधीर सिंह की इस मुलाकात के बाद उनके बयान और राजनीतिक संदेश को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्र में इस मुलाकात को भरत तिवारी मामले से जुड़े घटनाक्रमों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।