निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रुड़की में विभिन्न स्थानों पर राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने सेवा भाव के साथ राहगीरों को ठंडा पानी, रूह अफजा और मीठे शर्बत का वितरण किया।
इसी कड़ी में फीनिक्स कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन ने चंद्रशेखर चौक पर विशेष छबील लगाकर लोगों के बीच जलजीरा की बोतलों का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और सेवा कार्य का लाभ उठाया। जलजीरा प्राप्त करने के लिए लोगों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।
इस अवसर पर चैरब जैन ने कहा कि वे हमेशा समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी के मौके पर रुड़की के दो अलग-अलग स्थानों पर जलजीरा वितरण का आयोजन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है तथा ऐसे धार्मिक अवसर समाज में आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश देते हैं।
![]()