अररिया ब्रेकिंग अररिया रानीगंज शराब लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर-खलासी फरार; महिला बच्चे बुजुर्ग बोतलें लूटते दिखे ग्रामीण। अररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट के समीप टोल टैक्स के पास शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ट्रक में लदी शराब की बोतलों को निकालकर ले जाने की होड़ मच गई। घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कई ग्रामीण दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शराब की बोतलें निकालकर ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में बड़ी मात्रा में शराब लदी थी। हादसे के बाद चालक और खलासी के फरार होने के बाद मौके पर शराब की लूट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच म…

रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट के समीप टोल टैक्स के पास शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक में बड़ी मात्रा में शराब लदी थी। चालक और खलासी के फरार होने के बाद कुछ ग्रामीण ट्रक के पास पहुंचे और शराब की बोतलें निकालकर ले जाने लगे। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत कई ग्रामीण दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शराब की बोतलें निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ट्रक में लदी शराब की मात्रा और उसके स्रोत की जानकारी जुटा रही है। साथ ही दुर्घटना के बाद मौके से फरार चालक और खलासी की तलाश की जा रही है।