राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर धनबाद स्थित सूर्या हाईलैंड सिटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सोसाइटी के निवासियों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लेते हुए आसपास के गंदे स्थानों की सफाई की।
स्वच्छता अभियान के दौरान समिति के सदस्यों और निवासियों ने सोसाइटी परिसर में झाड़ू लगाकर गंदगी साफ की और जगह-जगह जमा कचरे को उठाया। सामूहिक प्रयास और उत्साह के साथ लोगों ने सोसाइटी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया।
अभियान में शामिल लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने पर जोर दिया। इस दौरान सोसाइटी परिसर में लोगों ने मिलकर सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस स्वच्छता अभियान में सुरेंद्र सिंह, देव भूषण कुमार, अमिताभ सिन्हा, संतोष सिन्हा, चंद्र भूषण कुमार, अशोक सिंह, विनोद सिंह, कांतेश गुप्ता, एस.के. सिंह, रंजीत कुमार शर्मा, गौरकर्ण प्रसाद, अजीत डागा, मनोज झा और किशोर सिन्हा सहित अन्य निवासियों ने सराहनीय योगदान दिया।
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान के जरिए स्वच्छता के साथ सामूहिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
