डीएम ने जमुहारी पंचायत भवन में लगे सहयोग शिविर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर कोयल पंचायत के जमुहारी पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और महिलाओं से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने आवास, राशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं और लोगों से प्राप्त आवेदनों की भी जानकारी ली।

सहयोग शिविर में स्वास्थ्य विभाग, जी राम जी आवास योजना, पीडीएस, आईसीडीएस और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। संबंधित कर्मियों द्वारा लोगों से ऑनलाइन आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे थे।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार, राजस्व पदाधिकारी रतन कुमार झा, मुखिया आनंद सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।