हजारीबाग के मेयर अरविंद राणा ने धनबाद मेयर संजीव सिंह को दिया आमंत्रण, 20 नवंबर को होगा मेयर टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन

हजारीबाग के महापौर अरविंद कुमार राणा ने शनिवार को धनबाद के महापौर संजीव सिंह से उनके आवास सिंह मेन्शन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 20 नवंबर को हजारीबाग के संजय सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली मेयर टी-20 क्रिकेट लीग-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान दोनों महापौरों के बीच सौहार्दपूर्ण और आत्मीय बातचीत हुई। अरविंद कुमार राणा ने संजीव सिंह को क्रिकेट लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

वहीं, धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने आमंत्रण के लिए अरविंद कुमार राणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेयर टी-20 क्रिकेट लीग-2026 के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

इस मुलाकात के दौरान खेल आयोजन और आपसी सहयोग को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। मेयर टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन से हजारीबाग में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।