झारखंड आंदोलनकारी रंजीत रवानी और गोविंद रवानी सम्मानित, ‘दबंग हिंद’ ने शॉल और बुके देकर किया सम्मान

झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले आंदोलनकारी रंजीत रवानी एवं गोविंद रवानी को दैनिक समाचार पत्र ‘दबंग हिंद’ की ओर से सम्मानित किया गया। विनोद बिहारी चौक स्थित अखबार के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने दोनों आंदोलनकारियों को बुके एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजेंद्र वर्मा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का गठन आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। रंजीत रवानी एवं गोविंद रवानी जैसे आंदोलनकारियों का सम्मान करना झारखंड के गौरवशाली इतिहास और संघर्ष की विरासत का सम्मान करना है।

वहीं, मानव अधिकार फोरम के प्रदेश अध्यक्ष सुदीस्ट कुमार ने भी आंदोलनकारियों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले लोगों के संघर्ष और समर्पण को याद किया गया।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से आंदोलनकारियों के ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के साथ ही नई पीढ़ी को झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और उसके इतिहास से परिचित कराने का संदेश दिया गया।