इंसान नहीं ‘शराब का तहखाना’! शरीर से चिपकाकर टेट्रा पैक ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर नए-नए और चौंकाने वाले तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला बक्सर जिले के वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर सामने आया है।

यहां एक युवक ने शराब तस्करी के लिए अपने पूरे शरीर को ही शराब छिपाने का जरिया बना लिया। युवक ने कई टेट्रा पैक शराब को अपने शरीर पर सेलो टेप की मदद से चिपका रखा था और वह उत्तर प्रदेश की ओर से बिहार सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

जांच के दौरान उत्पाद पुलिस को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उसे रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी में पूरे शरीर पर शराब की टेट्रा पैक चिपके होने का मामला सामने आया, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान बक्सर के बुधनपुरवा मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।