संविधान निर्माता Dr. Bhimrao Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे कोयलांचल क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। निरसा, गोपालगंज दास टोला, मुगमा माले कार्यालय और बेजना सहित कई स्थानों पर लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर लोगों ने उनके विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने देश की दिशा और दशा बदलने का जो सपना देखा था, उसे आज की पीढ़ी को आत्मसात करने की जरूरत है।
निरसा विधायक Aroop Chatterjee ने कहा कि यह संविधान निर्माता की देन है कि आज सभी नागरिक स्वाभिमान के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
