बलिया बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर बलिया जिले के सहतवार मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी नेता नीरज सिंह गुड्डू ने किया।
सुबह से शाम तक चले इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के बीच ठंडा रूह अफजा शरबत भी वितरित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।
भंडारे को सफल बनाने के लिए नीरज सिंह गुड्डू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण, शरबत सेवा और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान नीरज सिंह गुड्डू स्वयं भी श्रद्धालुओं के बीच मौजूद रहे और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि बड़े मंगलवार के अवसर पर सेवा और जनकल्याण का कार्य करना सौभाग्य की बात है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया तथा आयोजन की सराहना की।
