ओडिशा को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, ₹25,000 करोड़ की परियोजना मंजूर !

ओडिशा में भारत का पहला कोयले से अमोनियम नाइट्रेट उत्पादन करने वाला वाणिज्यिक संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में लगभग ₹25,000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। परियोजना का उद्देश्य देश में अमोनियम नाइट्रेट के आयात पर निर्भरता कम करना और औद्योगिक एवं खनन क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करना है।

जानकारी के अनुसार, संयंत्र में कोयले से प्राप्त गैस का उपयोग कर अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन किया जाएगा। यह परियोजना रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस संयंत्र के शुरू होने से भारत की रासायनिक और विस्फोटक उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चे माल की घरेलू उपलब्धता बढ़ेगी।

राज्य सरकार और संबंधित कंपनियों के बीच परियोजना को लेकर प्रारंभिक प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं। सरकार का दावा है कि यह निवेश ओडिशा को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

office
Author: office