जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान पिंटू कुमार सिंह ने झारखंड, विशेषकर धनबाद में जदयू संगठन की वर्तमान स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी नीतीश कुमार को दी। उन्होंने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
संगठन के संबंध में मिले फीडबैक पर नीतीश कुमार ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धनबाद में जदयू संगठन को मजबूत बनाने में पिंटू कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नीतीश कुमार ने पिंटू कुमार सिंह को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस मुलाकात को झारखंड में जदयू संगठन के विस्तार और मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
